City Post Live
NEWS 24x7

सरयू राय ने एनएच 33 के दोनों ओर पौधरोपण का दिया सुझाव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सरयू राय ने एनएच 33 के दोनों ओर पौधरोपण का दिया सुझाव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सरकार को इस वर्ष वन महोत्सव कार्यक्रमों के दौरान एनएच-33 के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण शुरू करने का सुझाव दिया है। राय ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में रांची से बहरागोड़ा के बीच अवस्थित सभी वन प्रमंडलों को उनके सीमा क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने और रोपे गये पौधों को बचाने का दायित्व सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जिन प्रजातियों के वृक्षों की कटाई एनएच-33 चौड़ीकरण के दौरान जिन स्थलों पर हुई है, वहां पर उन्ही प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाना श्रेयस्कर होगा। ऐसा हुआ तो एनएच-33 का सूनापन दूर हो जायेगा और कुछ वर्षों में सड़क के दोनों किनारे वृक्षों की हरियाली दिखेगी। इससे इस सड़क के किनारे के वृक्षों की कटाई से हुये नुकसान की भरपाई भी काफी हद तक हो जायेगी। राय ने अपने पत्र में कहा है कि प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरे देश में वन महोत्सव का आयोजन होता है। इसकी शुरूआत 1950 में तत्कालीन केन्द्रीय कृषिमंत्री कन्हैया लाल माणिक लाल मुंशी ने किया था। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी झारखंड में जुलाई माह के आरंभ से ही वन महोत्सव का आयोजन राज्यभर में किया जा रहा है। 22 जुलाई को निर्माणाधीन विधानसभा परिसर में भी इसका आयोजन हो रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.