City Post Live
NEWS 24x7

भारी बारिश के कारण गुमला व देवघर नहीं जा सके राष्ट्रपति, 30 को दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रपति रांची विश्वविद्यालय के 56 टॉपरों में से 11 को प्रदान करेंगे गोल्ड मेडल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भारी बारिश के कारण गुमला व देवघर नहीं जा सके राष्ट्रपति, 30 को दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारी बारिश के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार को आयोजित गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया। रांची के डीसी राय महिमापत रे और देवघर डीसी नैंसी सहाय ने रविवार को इसकी पुष्टि की। कहा, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहले गुमला और फिर देवघर का रौदा रद्द किया गया। नैंसी सहाय ने कहा कि देवघर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका आना संभव नहीं हो पाया। गुमला के बिशुनपुर में राष्ट्रपति कोविंद विकास भारती के तक्षशिला आश्रम जाने वाले थे। यहां वे महात्मा गांधी संग्रहालय का निरीक्षण करने वाले थे। इसके बाद वे विकास भारती के ज्ञान निकेतन में आदिम जनजाति के अनाथ बच्चों से भी मुलाकात करने वाले थे। उन्होंने बताया कि गुमला के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर जाने का कार्यक्रम था। देवघर में वे दोपहर पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने वाले थे। साथ ही मंदिर परिसर में भ्रमण का भी कार्यक्रम था। अब वे रविवार को राजभवन में ही विश्राम करेंगे। अगले दिन सोमवार को वे रांची विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इससे पहले शनिवार की शाम रांची पहुंची राष्ट्रपति का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया था। राजभवन में आयोजित हाई टी में शामिल हुए थे। रविवार को कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने दीक्षांत मंडप का जायजा लिया। साथ ही दीक्षांत समरोह को सफल बनाने और निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों ने रिहर्सल किया। रांची विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को मोरहाबादी कैंपस स्थित दीक्षांत मंडप में सुबह 10.10 बजे से 11.10 बजे तक होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूजी और पीजी के 56 टॉपरों में से 11 को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति से गोल्ड पाने वाले टॉपरों का चयन कर लिया गया। चयन का आधार ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट के अलावा हर स्ट्रीम से एक-एक टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाना है। दीक्षांत समारोह में दो राष्ट्रपति एपीजे कलाम और प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पहले भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं। तब सभी टॉपरों को राष्ट्रपति के माध्यम से गोल्ड मेडल मिला था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.