City Post Live
NEWS 24x7

क्रिसमस के उल्लास में डूबा खूंटी जिला, गूंज रहे कैरोल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

क्रिसमस के उल्लास में डूबा खूंटी जिला, गूंज रहे कैरोल

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस के उल्लास में पूरा खूंटी जिला डूब गया है। प्रभु के आगमन पर हर ओर उल्लास, उमंग और मस्ती है। वैैसे तो क्रिसमम का उत्सव तो मंगलवार केा मनाया जायेगा, लेकिन इसकी पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम हर ओर धर्म और उल्लास छाया हुआ है। पूरा क्षेत्र क्रिसमस के गीत और कैरोल से गूंज रहे हैं। रोमन कैथोलिक चर्च, जीईएल, सीएनआई सहित अन्य चर्चों में मसीही विश्वासी प्रभु की आराधना में लीन हो गये हैं। स्थानीय कदमा स्थित जीईएल चर्च व मार्टिन बंगला स्थित सीएनआई में प्रभु के आगमन को लेकर सोमवार को शाम पांच बजे से ही पुण्य रात की आराधना शुरू हो गयी। जीईएल चर्च में वाइस प्रेसिडेंट सह पादरी डेविड समद व पादरी हेरमन समद ने धार्मिक अनष्ठान संपन्न कराये। दोनों पुरोहितों ने अपने संदेश में कहा कि जनम पर्व ईश्वर का संदेश लेकर आया है। क्रिसमस परिवार का पर्व है। प्रभु का जन्म परिवार में हुआ।इसलिए इस पर्व को हमस ब मिल कर मनाते हैं। सीएनआई में पेरिस क्रिस्ट इंचार्जपादरी मार्शलन तिड़ू की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरोहित दाउद टूटी, डिक्कन जवाहर कच्छप ने सहयोग किया। आरसी चर्च में आधी रात को बिशप विनय कंडुलना की अगुवाई में चरणी आशीष और सामूहिक मिस्सा अनुष्ठान होगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.