City Post Live
NEWS 24x7

रांची के डेढ़ लाख परिवारों तक पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाया जाएगाः धर्मेंद्र प्रधान

रांची शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत डीकंप्रेशन यूनिट का उद्घाटन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के डेढ़ लाख परिवारों तक पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाया जाएगाः धर्मेंद्र प्रधान

सिटी पोस्ट लाइव  रांची: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने जो सोचा, लक्ष्य तय किया और पूरा भी किया। ऊर्जा पाइप लाइन योजना धरातल पर उतरी। पवित्र श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में आज झारखंड की धरती पर रांची शहरी गैस वितरण परियोजना की शुभारंभ का मौका मिला है। इस परियोजना के अंतर्गत मधुबन बिहार, ओरमांझी और डोरंडा चौक स्थित सीएनजी स्टेशनों तथा मकान कॉलोनी श्यामली में पीएनजी आपूर्ति का उद्घाटन का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। रांची की बहनों को पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का सौगात राज्य सरकार ने दिया। शुक्रवार को प्रभात तारा मैदान में रांची शहरी गैस वितरण परियोजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि रांची के 3000 घरों में आज से गैस पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचना प्रारंभ हुआ है। आने वाले दिनों में रांची के डेढ़ लाख परिवारों तक पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचाया जाएगा। इससे यहां की बहनों और माताओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि शहर में चलने वाली गाड़ियां भी अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) से चलेंगी। शहर के ऑटो रिक्शा चालक सीएनजी से वाहन चलाएंगे तो उन्हें प्रत्येक महीने 3 से 5 हजार का अतिरिक्त लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम किया है। रांची के घरों में पीएनजी कनेक्शन और कलेक्शन में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। देश के पेट्रोलियम की औसत बिक्री के मापदंड पर झारखंड में पेट्रोलियम की बिक्री 15 प्रतिशत ग्रोथ कर रहा है जो देश में सबसे ज्यादा है। इससे साफ पता चलता है कि झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।  
13 जिलों में लगभग 250 नये सीएनजी स्टेशन बनेंगे
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड के 13 जिलों में लगभग 250 नये सीएनजी स्टेशन बनेंगे। पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस शहर से गांव की ओर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सिंदरी कारखाना भी खुल रहा है। बोकारो स्टील सिटी और जमशेदपुर के प्लांट में भी पाइप लाइन के माध्यम से इंधन पहुंचाने का कार्य केंद्र एवं राज्य सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि चतरा में भी इस्पात कारखाना खुलेगा यहां भी पाइप लाइन के माध्यम से ही इंधन पहुंचाया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय झारखंड में इंधन के विस्तार के लिए 4500 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इससे इंधन आपूर्ति सुदृढ़ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कई प्रोसेसिंग प्लांटों में पाइप लाइन के जरिए इंधन पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
झारखंड स्टील उद्योग में परचम लहराएगा
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड स्टील उद्योग में अपना परचम लहराएगा। मैं प्रतिबद्धता के साथ प्रयास कर रहा हूं कि झारखंड में स्टील उद्योग फले-फूले और झारखंड नंबर एक राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी झारखंड को अपना प्रिय राज्य मानते हैं। नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री मोदी के सकारात्मक विजन से मिली रांची को नई पहचानः अर्जुन मंडा
इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची शहरी गैस वितरण परियोजना के शुभारंभ होने से आमजनों और महिलाओं को काफी सुविधा होगी। इस परियोजना के कार्यान्वयन से रांची को नई पहचान मिली है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर रांची में भी पाइप लाइन से गैस उपलब्ध होना प्रारंभ हुआ है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्रालय केंद्र सरकार और गेल इंडिया बधाई के पात्र हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक विजन के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में पहली बार ऐसे व्यवस्थित मंत्रिमंडल का गठन हुआ है। इस वर्ष सदन में संसदीय कार्य व्यवस्थित रूप से चला। यह सत्र इतिहास बनाने वाला सत्र था। इस सत्र में सबसे अधिक विधेयक पास हुए और शांतिपूर्ण सदन चला। मुंडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर सेक्टर में प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहे हैं जिसका परिणाम भी दिख रहा है।
आधुनिक झारखंड के निर्माण में गैस पाइपलाइन परियोजना मील का पत्थर साबित होगीः रघुवर दास
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 25 मई 2018 वह दिन जब प्रधानमंत्री मोदी ने रांची शहरी गैस परियोजना का शिलान्यास किया था और आज का दिन जब करीब 15 महीने बाद सरकार रांची के घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से पाइप्ड नेचुरल गैस उनके घरों तक पहुंचाने में कामयाब रही। साथ ही गेल के दो सीएनजी स्टेशन खुखरी, डोरंडा एवं मधुबन विहार ओरमांझी में शुरुआत की गई। यह संकेत है आधुनिक भारत का, आधुनिक झारखण्ड का। आधुनिक झारखण्ड के निर्माण में नेचुरल गैस पाइपलाइन परियोजना मिल का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा राखी के अवसर पर मैंने राज्य की बहनों से वादा किया था कि उनको उज्ज्वला योजना के तहत दूसरा रिफिल मुफ्त दूंगा। आज कोल्हान प्रमण्डल के चाईबासा से इसकी शुरुआत हो रही है। चाईबासा के चार जिलों की बहनों को दूसरा रिफिल दिया जा रहा है। 30 सितंबर तक 10 लाख और बहनों को इस योजना से लाभान्वित करना है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.