City Post Live
NEWS 24x7

ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आजीविका ग्राम संगठन का उद्घाटन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आजीविका ग्राम संगठन का उद्घाटन
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: झारखंड स्टेट लाइबलीहुुड प्रोमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार  द्वारा संचालित आजीविका महिला ग्राम संगठन के तहत बुधवार को पदुगोड़ा आजीविका ग्राम संगठन का उद्घाटन किया गया। संगठन का गठन एक सप्ताह पूर्व ही किया गया है। समारोह का उद्घाटन कर संबंधित पदाधिकारियों ने इस ग्राम संगठन के उद्देश्य और इसके कार्य के प्रति महिलाओं को जानकारियां दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया पुत्र सह प्रतिनिधि विकास कुमार अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव उनके साथ हैं।
उन्होंने बताया कि पदुगोड़ा आजीविका ग्राम संगठन का निर्माण व उद्घाटन इसलिए किया गया है ताकि यहां की महिलायें सशक्त होकर अपना आजीविका का उपार्जन कर सके और संगठन के माध्यम से हर छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान कर सके। उन्होंने महिला संगठन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर विकास कुमार अग्रवाल के अलावा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रवि हंस, प्रखंड संचालन पदाधिकारी नारायण महतो, प्रखंड समन्वयक दीनानाथ यादव, बैंक सखी-अंजु देवी, वीओए-मालती देवी,ग्राम संगठन की अध्यक्ष-दीपाली महतो, सचिव-बसंती महतो, कोषाध्यक्ष-डोली कुमारी, प्रेमा देवी, आदि मौजूद थे।समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं ने लोक गीत पर नृत्य प्रस्तुत की।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.