City Post Live
NEWS 24x7

लंबोदर महतो ने 550 श्रमिकों के खाते में  दो-दो हजार भेजने की अनुशंसा की

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

लंबोदर महतो ने 550 श्रमिकों के खाते में  दो-दो हजार भेजने की अनुशंसा की

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के 550 श्रमिकों के खाते में दो-दो हजार रुपए भेज दिए हैं। उन्होंने इसकी अनुशंसा बोकारो जिले के उप विकास आयुक्त को कर दी है। यह राशि विधायक निधि के तहत मुख्यमंत्री मानव सेवा योजना में स्थानांतरित की गई है। जिन 550 श्रमिकों के खाते में दो-दो हजार की राशि दी गई है। यह सभी श्रमिक पेटरवार, कसमार एवं गोमिया प्रखंड के रहने वाले हैं। यह श्रमिक मौजूदा समय में कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉक डाउन में अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं। डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि हमारा यह प्रयास चरण वार चलता रहेगा।

इसके  पूर्व हमने अपने विधायक निधि से पहले चरण में 225 श्रमिकों को के खाते में दो-दो हजार राशि  भेजा है। उन्होंने  कहा कि हमारी प्रतिबद्धता विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने की है और इस दिशा में हम सकारात्मक रूप से कार्य कर रहे हैं।  अलग-अलग राज्यों में फंसे  प्रवासी श्रमिकों से  हमारी  बातचीत हो रही है उनकी समस्याओं को सुनकर एवं जानकर समाधान की दिशा में  जुटे हुए हैं । इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों से भी हमारा संपर्क बना हुआ है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.