City Post Live
NEWS 24x7

पत्रकारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला आर्थिक सहायता

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची प्रेस क्लब की पहल पर गंभीर रूप से बीमार पत्रकार अथवा उनके परिजन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। रांची प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गंभीर रूप से बीमार पत्रकार अथवा उनके परिजन के इलाज में सहयोग करने का आग्रह किया गया था। प्रेस क्लब के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी पत्रकारों या उनके परिवार के सदस्य के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किया। माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से पत्रकार निशिकांत सिन्हा के पुत्र और बालूमाथ के पत्रकार जावेद के भाई के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया गया है। इससे पहले भी समय समय पर मुख्यमंत्री जी द्वारा गंभीर बीमारियों से पीड़ित पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया है।

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, प्रियंका मिश्रा, प्रभात कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, रंगनाथ चौबे, सुनील गुप्ता, अमित दास, किसलय शानू ने दोनों पत्रकार को चेक मिलने पर मुख्यमंत्री तथा उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू के प्रति आभार व्यक्त किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.