सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में झारखंड के शहीद जवान कुलदीप उरांव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उरांव ने उन्हें भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि दी है एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने चरणों में स्थान दे। साथ ही परिजनों को दुख सहने की अपार शक्ति दे। उरांव ने शुक्रवार को कहा कि सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम के सदस्य और साहिबगंज के निवासी कुलदीप उरांव के खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। लोग अपने मिट्टी के लाल की शहादत की समाचार सुनकर एक तरफ गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस दुखद घटना से मर्महत भी हैं और चिंतित भी। प्रदेश ऐसे जाबांज सेना नायक को नमन करता है।
Read Also
इधर प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने जम्मू कश्मीर में हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ में साहिबगंज के जवान कुलदीप उराँव की शहादत पर उन्हें अपने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि ऐसे जवानों की वजह से हमारी सार्वभौमिकता एवं सीमाएं सुरक्षित है। लगातार हमारी सीमाओं पर किसी न किसी प्रकार से हमले किए जा रहे हैं। लेकिन हमारे जवान दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं। देश अपनी सेना और जवानों पर फक्र महसूस करता है जिसकी वजह देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। साहेबगंज के कुलदीप की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता। झारखंड की जनता अपने जवान कुलदीप उराँव को शत शत नमन करती है और आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना करती है।
Comments are closed.