मतगणना हॉल में सुबह छह बजेतक उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश : निर्वाची पदाधिकारी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे के आदेश पर निर्वाचन की मतगणना में सहायक निर्वाची पदाधिकारी के सहयोग के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये सभी पंडरा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाये गए मतगणना हॉल में 23 मई को छह बजे सुबह अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएँगे. निर्वाची पदाधिकारी प्रकोष्ठ में जिन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमेंविपिन बिहारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, रांची रविशंकर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची ,शिवचरण बनर्जी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रांची,इनके सहयोग के लिए आठ लिपिक – अनुसेवकों की प्रतिनियुक्ति गयी है. सुविधा पोर्टल अद्यतन के लिए उमा शंकर मिश्रा, प्रोग्रामर रांची और पीयूष कुमार जायसवाल, बुंडू प्रखंड को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावा छह कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी निर्वाची पदाधिकारी प्रकोष्ट में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रत्येक विधानसभा के चरणवार मतगणना का परिणाम प्राप्त होने पर प्रत्येक उम्मीदवार को प्राप्त मतों की उद्घोषणा किये जाने में निर्वाची पदाधिकारी के सहयोग के लिए अनिमेष नचिकेता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, रांची की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसी तरह ईचागढ़ विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीके मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल, सिल्ली विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर समाहर्ता, रांची, खिजरी विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार बरवार, अपर समाहर्ता – नक्सल, रांची, रांची विधानसभा की सहायक निर्वाची पदाधिकारी गरिमा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची- हटिया विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, रांची और कांके विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार रंजन, उप समाहर्ता, भूमि सुधार सदर, रांची के सहयोग के लिए भी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है. साथ ही सहायक मतगणना कर्मी, प्रेक्षक प्रकोष्ठ, मास्टर ट्रेनर, अभियंता, सिस्टम एडमिन, कार्मिक कोषांग, निर्वाचन कोषांग, सीलिंग पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतगणना के दिन पत्रकारों के लिए मीडिया सेल भी बनाया गया है. इस सेल में पत्रकारों के लिए आवश्यक सुविधाएँ रहेंगी. मतगणना परिसर में किसी भी पदाधिकारी-कर्मचारी को मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी.
ड्रॉप गेट लगेंगे, रूट भी होगा डाइवर्ट
इस दिन यातायात की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. यहाँ ड्रॉप गेट लगाए जायेंगे और वहां का रूट भी डायवर्ट होगा. गाड़ियों के पार्किंग के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं. सुविधा एप के लिए 10 अतिरिक्त लैपटॉप की व्यवस्था रहेगी और मतगणना में शामिल सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी.
Comments are closed.