मुख्यमंत्री की पहल पर सऊदी में बंधक युवक रिहा, पहुंचा रांची
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर सऊदी अरब के रियाद में तीन महीने से एक कंपनी में बंधक बना झारखंड का युवक भारत लौट आया।सोमवार को हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद मुफीज अली रांची पहुचा। रांची एअरपोर्ट पर मुफीज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयास के कारण ही वह रांची लौट पाया है। अब वह अपने परिवार के साथ अच्छे से बकरीद मनाएगा। उसने बताया कि रियाद में जिस कंपनी में वह काम करता था, उसी कंपनी ने उसपर झूठा आरोप लगाकर बंधक बना रखा था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयास के कारण सऊदी अरब के रियाद में तीन माह से बंधक मोहम्मद मुफीज अली को रिहा कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन में तैनात स्थानिक आयुक्त एम.आर. मीणा से मुफीज अली को रिहा कराने के लिए संपर्क साधा था।
Comments are closed.