City Post Live
NEWS 24x7

रांची, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई हिस्सों में जमकर हुई बारिश

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची , रामगढ़ और हजारीबाग समेत राज्य के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। राजधानी रांची में आज सुबह से रांची में सुबह से रुक-रुक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून का एक टर्फ लाइन फिरोजपुर, अलीगढ़, रोहतक से होते हुए रांची के उपर से गुजर रहा है। इसके कारण रांची रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, चतरा, देवघर, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय क्षेत्र उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। ये दक्षिण-पश्चिम की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर अगले 24 घंटे में दिखने की संभावना है। दूसरी तरफ एक चक्रवातीय क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपर बना हुआ है। इसका प्रसार बिहार के साथ झारखंड के कुछ हिस्सों में है। इसका असर राज्य के उत्तरी हिस्सों में दिख सकता है।

 

गुरूवार को राजधानी रांची में भारी बारिश की संभावना के बाद भी हल्की बारिश हुई। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य के कई जिलों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गयी। सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा 57.2 मिमी रिकॉर्ड की गयी। वहीं हंटरगंज में 52.7 मिमी, तिलैया में 49.4 मिमी, रामगढ़ में 44.2 मिमी, खरसावां में 42 मिमी, ओरमांझी में 37 मिमी, चाईबासा और गुमला में 23 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। जबकि अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.