City Post Live
NEWS 24x7

‘आम बजट’ भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है : अर्जुन मुंडा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा है कि एक फरवरी को पेश हुआ आम बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। इस बजट से गांव, परिवार, राज्य, समाज और संपूर्ण राज्य आत्मशील बनेंगे। अर्जुन मुंडा रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बजट इस दशक की शुरुआत कर रहा है। इस बजट में सामाजिक समरसता समावेश है। विकास के लक्ष्य को निर्धारित करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में सुदूरवर्ती गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं हैं। बजट देशवासियों के हर नागरिक का है। इसमें सभी का ख्याल रखा गया है। इस बजट से गांव की उत्पादकता बढ़ेगी। आधारभूत संरचना और संभावनाएं भी बढ़ेंगी। मजदूर, मजदूरी करने वालों को बेहतर सुविधा कैसे प्राप्त हो, इस पर भी फोकस किया गया है। वन नेशन वन राशन शुरू किया गया है।
मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक अभूतपूर्व परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हम स्वस्थ और निरोग रहे। किसी देश की जनता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो उसमें संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार विपणन, किसान कृषि कल्याण योजना शुरू की गई है। एक साथ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा मिला है। जिसके बाद रिकॉर्ड उत्पादन बढ़ा है। शिक्षा और शोध को बढ़ावा दिया गया है। बजट में नई शिक्षा नीति लागू करते हुए छात्राओं को प्राथमिकता दी गई है। हमारा बजट नए भारत के लिए है। यह बजट हमारे लिए उपयोगी और उड़ान भरने वाला है। भारतमाला योजना के तहत सभी राज्यों को सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। एकलव्य विद्यालय की शुरुआत की गई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.