City Post Live
NEWS 24x7

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा

सिटी पोस्ट लाइव, साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.95 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जिले में गंगा नदी का जलस्तर 28.80 मीटर पर है जिसके बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार साहिबगंज स्थित गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 27.25 सेन्टीमीटर तक पहुंच चुका है। सोमवार सुबह छह बजे तक का गंगा का जलस्तर 28.20 सेन्टीमीटर तक मापा गया है। संभावना जतायी जा रही है कि मंगलवार को गंगा का जलस्तर 28.27 सेन्टीमीटर तक पहुंच सकता है। केंद्रीय जल आयोग के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि बक्सर, पटना, हाथीदाह में पानी स्थिर होने के कारण मुंगेर, भागलपुर, कहलगॉव, सहिबगंज और फरक्का तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिससे जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह हो सकती  है। दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुस चुका है। लगातार गंगा नदी में पानी के बढ़ने से लोग भयभीत है। बढ़ते जलस्तर से भयभीत दियारा क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचने शुरू कर दिया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.