City Post Live
NEWS 24x7

कैथा प्राचीन शिव मंदिर में महाभोग के रूप में लगा खीर का भोग

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

कैथा प्राचीन शिव मंदिर में महाभोग के रूप में लगा खीर का भोग

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: श्रावण मास की प्रथम सोमवारी रामगढ़ जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिले के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिले के प्राचीन कैथा शिव मंदिर और कुजू क्षेत्र के टूटी झरना स्थित शिव मंदिर में जिले के श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कैथा स्थित शिव मंदिर मंदिर में महाभोग के रूप में खीर का भोग लगाया गया। महाभोग का प्रसाद यहां आए श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। शिवभक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कैथा शिव मंदिर रामगढ़ जिले में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना भगवान शिव पूरी करते हैं। देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर रामगढ़ लौटने वाले शिवभक्त मां छिन्नमस्तिका मंदिर और कैथा शिव मंदिर में भी जलाभिषेक करते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का एक बड़ा हुजूम टूटी झरना शिव मंदिर भी जाता है। वहां भी बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर श्रद्धालु अपने उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.