सादगी से मना ईस्टर पॉस्का का त्यौहार, गिरजाघरों में रहा सन्नाटा
सिटी पोस्ट लाइव, गुमला: मसीही समाज के सबसे महत्वपूर्ण पर्व ईस्टर पास्का का त्यौहार जारी प्रखंड में सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन का असर ईसाइयों के इस महत्वपूर्ण त्योहार में भी दिखा। लॉक डाउन में लोग अपने घरों तक ही सिमट कर रह गएं और अपने घरों में ही रहकर अपने आराध्य को याद किया । सभी गिरजाघरों के बलिवेदी पर विराजमान प्रभु यीशू का प्रांगण सूना रह गया। बारडीह पारिस के फादर अलेक्स किण्डो ने ख्रीस्तीय विश्वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व को सादगी के साथ मनाएं और अपने घर मे प्रभु यीशू को याद कर कोरोना रूपी महामारी खत्म करने के लिए प्रार्थना करें । परमेश्वर इस महामारी को रोकने और लड़ने में शामिल लोगों को शक्ति और आशीर्वाद प्रदान करे।
ताकि लोग स्वस्थ रहकर अपने और देश की सेवा कर सके। करोना रूपी महामारी से मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गयी। पुरोहित ने सभी धर्मावलंबियों से मॉस्क लगाने,सोशल डिस्टेंस बनाये रखने व अपने घरों में रहने की अपील की।
Comments are closed.