City Post Live
NEWS 24x7

दुमका: एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई अहम टिप्स

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका: एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई अहम टिप्स

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी रेंज में पुलिस पदाधिकारियों ने फायरिंग रेज में अभ्यास किया। यह अभियान पिछले चार दिनों से जारी है। दस दिवसीय पूर्वाभ्यास के दौरान बुधवार को एसपी वाई एस रमेश ने फायरिंग रेंज पहुंच पदाधिकारियों को फायरिंग अभ्यास के दौरान विशेष टिप्स दिए। एसपी ने खास तौर पर नए पदाधिकारियों को फायरिंग रेज की विशेष तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने अभियान के दौरान हथियारों की जांच भी की। उल्लेखनीय है कि पुलिस पदाधिकारियों का बीच-बीच में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें प्रत्येक थाने से चार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी नकटी रेंज पहुंच अभ्यास अभियान में शामिल होते हैं। चुनाव को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार रहे। अभियान में एएसपी आरसी मिश्रा, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.