City Post Live
NEWS 24x7

मधुबनी : सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का किया अवलोकन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मधुबनी : सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का किया अवलोकन

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राजनगर अंचल के सिमरी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान हेतु लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं डाॅ0 सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, दुर्गानंद झा, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, अजय कुमार सिंह, उप-विकास आयुक्त, मधुबनी, सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी समेत जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा इस अवसर पर विभिन्न विभागों यथा-समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, मिथिला चित्रकला संस्थान, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हैंडीक्राॅफ्ट विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के के स्टाॅल का निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा द्वारा जल-जीवन-हरियाली एवं सात निश्चय तथा मौसम आधारित कृषि, मियावाकी की पद्धति से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि का अवलोकन किया गया। जापानी वनस्पति शास्त्री ककिरा मियावाकी द्वारा प्रतिपादित मियावाकी विधि के द्वारा स्थानीय पौधों का जंगल तैयार किया गया है। इस विधि में पौधे 10 गुणा तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 30 गुणा ज्यादा सघन वन बनाते है। कम जगह में वन तैयार करने की यह आधुनिक विधि है। मौसम आधारित कृषि संबंधी प्रदर्शनी के तहत जलवायु परिवत्र्तन के अनुकूल कृषि यथा जीरो टीलेज पद्धति से गेहूॅ, धान, मसूर आदि फसल की खेती तथा फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों यथा हैप्पी सीडर, स्ट्राॅरीपर, स्ट्राॅबेलर तथा कृषि यांत्रिकरण बैंक आदि का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

फसल चक्र के अनुसार खरीफ, रबी एवं गरमा मौसम में की जानेवाली फसलों हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निर्माण भी किया जायेगा।
इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र में नवान्मुखी कार्यक्रम के तहत टेरेस गोर्डेनिंग/भर्टिकल गार्डेनिंग/हैगिंग गार्डेनिंग/हाईड्रोपोनिक खेती/सौर उर्जा चालित शीतगृह आदि का भी प्रदर्शनी लगाया जायेगा। ड्रीप सिंचाई पद्धति एवं मल्चिंग पद्धति द्वारा कम लागत में सब्जी, पुष्प आदि की खेती का भी प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा सिमरी पंचायत सरकार भवन के पूर्ण क्रियान्वयन तथा आर0टी0पी0एस0 काउंटर का भी शुभारंभ किया गया। विद्युत विभाग, मधुबनी के द्वारा इ-काॅस्ट के तहत सोलर प्लेट द्वारा विद्युत आपूर्ति का प्रदर्शनी एवं शिक्षा विभाग के द्वारा उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत जल-जीवन-हरियाली अभियान का प्रचार-प्रसार का। तत्पश्चात जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन पर दिनांक 19.01.2020 को होनेवाली मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया गया।

मधुबनी से सुमित कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.