City Post Live
NEWS 24x7

सीएम ने गर्वनर से मिलकर जताया आभार, नये राज्यपाल रमेश बैस 14 को लेंगे शपथ

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजभवन जाकर मुलाकात की। आधिकारिक प्रवक्ता ने इस मुलाकात को राज्यपाल से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट बताया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी के कार्यकाल उनके द्वारा किये गये कार्यां के प्रति आभार जताया।

 

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई को राजधानी रांची आएंगे और 14 जुलाई को उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन द्वारा राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाएंगे। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है। त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर संसदीय सीट से भाजपा टिकट पर सात बार चुनाव जीत चुके है और वर्ष 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था और बाद में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था।

 

निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल करीब एक साल पहले ही खत्म हो चुका था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें अवधि विस्तार किया गया। द्रौपदी मुर्मू मूल रूप से ओड़िशा की रहने वाली है और वहां से वह विधायक भी निर्वाचित हो चुकी है। द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल में राज्य में शैक्षणिक विकास को गति देने के साथ ही समय-समय पर जनजातीय समाज के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा करती रही और उनके मार्गनिर्देशन में आदिवासी समाज के विकास से संबंधित कार्यां को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को ओड़िशा के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.