City Post Live
NEWS 24x7

बारिश के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित

खरसावां में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सभा को संबोधितx

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बारिश के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के अधिकांश हिस्सों में पिछले 48घंटों में रूक-रूक कर हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोल्हान प्रमंडल में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के शनिवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत खरसावां के चांदनी चौक में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सरायकेला, दुगुनी, कोलेबिरा, कांड्रा टॉल ब्रिज और गम्हरिया तथा आदित्यपुर में सभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री के आज के सभी पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री अब जमशेदपुर से आज रांची लौट आएंगे और शाम में पांच बजे बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद खरसावां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया।अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश और झारखंड में विकास कार्यां में तेजी आयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा कर पूरे देश के लोगों की जनआकांक्षाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों लेह-लद्दाख भी गये थे, वहां के लोगों ने भी इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से अपील की कि जिस तरह से वर्ष 2014 और 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपनी जिम्मेवारी और भूमिका का निर्वहन किया, उसी तरह से आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.