City Post Live
NEWS 24x7

मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई हिस्सों में बारिश

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई हिस्सों में बारिश

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: एक बार फिर आज झारखंड के कई इलाकों में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। इतना ही नहीं रांची में रह-रहकर बादलों की तेज गर्जन के साथ बारिश भी हुई है। बारिश की वजह से तापमान में भी अचानक गिरावट आ गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया। जानकारी के मुताबिक झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। पलामू, कोडरमा में बारिश से शहर अस्त-व्यस्त हो गया। कोडरमा में ब्लॉक मैदान में बारिश के बाद फिसलन की स्थिति ऐसी हो गई है कि पांव रखना मुश्किल हो रहा है।

वहीं सरकारी बस डिपो के पीछे भी बाजार में ही पूरी तरह से पानी व कीचड़ का जमा हो गया है। इससे आने-जाने वालों के साथ साथ सब्जी बेचने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गई है। पलामू में भी मंगलवार को रिमझिम बारिश व मंद-मंद ठंडी हवा बहने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। इधर किसानों का कहना है कि तेज बारिश से खलिहान में रखे फसलों को नुकसान होगा। ग्रामीण इलाकों में भी खराब सड़कों पर पानी भर जाने सेलोग परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो 9 मई तक मौसम खराब रहेगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.