City Post Live
NEWS 24x7

2020 तक हर गांव में 24 घंटे मिलेगी बिजली : रघुवर दास

मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी मैदान में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

2020 तक हर गांव में 24 घंटे मिलेगी बिजली : रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के सभी 68 लाख घरों तक बिजली पहुंंचा दी गई है। चाैबीसों घंटे बिजली के लिए ग्रिड एवं सब-स्टेशन का निर्माण चल रहा है। 2020 तक चौबीसों घंटे बिजली की सुविधा गांंव तक पहुंंच जायेगी। वह गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जयकारे के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि यह आजादी हमें सस्ते में नहीं मिली है। राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर सावरकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित नेहरू, मौलाना आजाद, नेताजी बोस, शहीद भगत सिंह के साथ झारखंड के वीर सपूतों भगवान बिरसा मुण्डा, वीर सिदो-कान्हू सहित तमाम लोगों ने आजादी के इस आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान किया था। हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर इन महापुरुषों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि दें और प्रतिज्ञा लें कि हम इस आजादी की रक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी की 72वींं सालगिरह हमारे लिए कई सौगात लेकर आयी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुद़ृढ़ करने की दिशा में एक साहसी और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370, व 35ए को समाप्त कर दिया है। इससे जम्मू कश्मीर का चहोमुंखी विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस गौरवशाली क्षण में मैं देश की सेना, अर्द्ध सैनिक बल तथा सुरक्षा बल के जवानों के जज्बे को भी सलाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि  विगत साढ़े चार वर्षों में हमारे पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बल के पदाधिकारियों एवं जवानों के अदम्य साहस तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के कारण अब उग्रवाद अंतिम सांसें ले रहा है। उन्होंने कहा कि हमे एक नया झारखंड बनाना है, जहांं कोई अभाव की जिन्दगी न जिये, जहांं कोई बे-दवा, बे-शिक्षा, बेघर और गरीब न रहे।  दास ने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था अब मजबूती की ओर बढ़ रही है। मैं झारखंड के किसानों को बधाई देना चाहता हूंं, जिनकी मेहनत से पिछले पांंच साल में कृषि विकास दर में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए ईज ऑफ डुइंग बिजनेस  में झारखण्ड राज्य जहाँ 2014 में 29वें स्थान पर था, अब चौथे स्थान पर है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में पहली बार कृषकों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में राशि दी जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को बिना किसी शुल्क के बीमा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले महीने से राज्य के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू करने जा रही है। असंगठित मजदूरों को चिकित्सा सुविधा, छात्रवृत्ति, औजार, साइकिल, सुरक्षा किट आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत 3000 रुपये पेंशन देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से पहले फेज में 25 अटल क्लिनिक (मोहल्ला क्लिनिक) खोले जा रहे हैं तथा 25 सितम्बर तक 100 मोहल्ला क्लिनिक खोले जायेंगे जहाँ गरीब लोगों का प्राथमिक इलाज निशुल्क होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें आर्थिक द़ृष्टि से स्वरोजगार देकर आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। झारखंंड देश का पहला राज्य है, जहाँ हम महिलाओं को प्रथम गैस रिफिल के साथ ही नि:शुल्क गैस चूल्हा भी उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम झारखंंड की प्रकृति और संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें एक समृद्ध, स्वावलम्बी और स्वाभिमानी झारखण्ड का निर्माण करना है। मैं किसानों, मजदूरों, कारीगरों, कर्मचारियों, बहनों, नौजवानों और झारखंड के तमाम नागरिकों से सुखी एवं खुशहाल झारखंड के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान करता हूँ।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.