City Post Live
NEWS 24x7

कोरोना काल में भी भाजपाई राज्य सरकारों की कर रहे आलोचना: पूर्व सांसद

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

कोरोना काल में भी भाजपाई राज्य सरकारों की कर रहे आलोचना

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने भाजपा को गैर सैद्धांतिक लोगों का समूह बताया है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि अभी कोरोना वायरस का संकट काल जारी है। इस दौरान देश में सभी राजनीतिक दलों के द्वारा इस विषय पर राजनीति नहीं करने का फैसला लिया गया है। लेकिन यह बात भाजपाइयों पर लागू नहीं होता है। यह पूरी पार्टी गैर सैद्धांतिक लोगों का समूह बन कर रह गई है। भाजपाई आज भी उन प्रदेशों की सरकार की आलोचना करने से नहीं चूक रहे हैं जहां पर विपक्ष में हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज पूरे देश की जनता एक साथ खड़ी है। सभी राजनीतिक दल इस संकट से जूझ रहे हैं। हर कोई यह चाह रहा है कि कोरोना वायरस को दूर किया जाए और भारत देश को बाहर निकाला जाए। लेकिन जिन प्रदेशों में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है, वहां के नेता सरकारों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। आज उन्हें भी यह नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी, कि वह कंधे से कंधा मिलाकर सभी का साथ दें। जिस प्रकार पूरे देश के राजनेताओं और जनता ने प्रधानमंत्री का साथ दिया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.