City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर 147 कोरोना पॉजिटिव, 03 मौत, मामले बढ़कर हुए 6390

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का लगातार रिकार्ड टूट रहा है। एक दिन पूर्व रिकार्ड 422 नए संक्रमित होने के बाद बुधवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में शाम तक ही 150 मरीज मिल चुके थे। पूर्व मंत्री और रांची के विधायक सीपी सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, बुधवार को भी तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज रांची के रिम्‍स में 1037 सैंपल की जांच हुई। इनमें 905 निगेटिव और 125 पॉ‍जिटिव मिली है। आज के ताजा मामलों में रांची में 57, पलामू में 64 और रामगढ़ में 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज रिम्‍स में 33, आइडीएसपी में 20, एमएच नामकुम में 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

झारखंड में बिगड़ रहे हालात, लगातार बढ़ता जा रहा संक्रमण

  • नए मामले : 147
  • बुधवार को हुई मौत : 03
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 422
  • सक्रिय मरीज : 3374
  • अब तक स्वस्थ : 2942
  • कोरोना के कुल मामले : 6390
  • अबतक मौत : 77
  • अबतक हुई जांच : 2,31,062
  • आज हुई जांच : 7867

पूर्व मंत्री सीपी सिंह भी कोरोना संक्रमित, तीन मरीजों की मौत

बुधवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में नए संक्रमितों की पहचान की सूचना है। हालांकि खबर लिखे जाने तक विभाग की ओर से जिलावार मरीजों की संख्या जारी नहीं की गई थी। इधर, पूर्व मंत्री और रांची के विधायक सीपी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैैं। वह पिछले कई दिनों से होम क्वारंटाइन में थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर जांच में पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी लोगों से साझा की। साथ ही संपर्क में आनेवाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील भी की। उन्होंने कहा है कि हाल के दिनों में उनसे संपर्क में आनेवाले लोगों की सूची वे जिला प्रशासन को सौंपेंगे, ताकि उनकी जांच हो सके। बताया जाता है कि सीपी अपने एक संक्रमित नजदीकी परिवार के संपर्क में आए थे। सीपी सिंह को रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची, चतरा तथा जमशेदपुर के एक-एक मरीज की मौत

इधर, बुधवार को रांची में दो तथा जमशेदपुर में एक मरीज की मौत हो गई। रांची में जिन दो मरीजों की मौत हो गई उनमें एक रांची के ही पत्थलकुदवा का तथा दूसरा चतरा का रहनेवाला था। पत्थलकुदवा का मरीज रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती था, जबकि चतरा का मरीज बरियातू स्थित आलम अस्पताल में भर्ती था। नए मरीजों के मिलने के बाद अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3374 हो गई है। अभी सबसे अधिक 529 सक्रिय मरीज रांची में हैं। वहीं, राज्य में शुरुआत से अबतक जांच में पॉजिटिव पाए गए कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6393 हो गई है।  इनमें 2942 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें ज्यादातर पहले से ही विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इनमें भी ज्यादा संख्या बुजुर्गों की ही थी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.