City Post Live
NEWS 24x7

कोडरमा में बिगड़ रही है स्थिति, 48 घंटे में आये कोरोना पॉजिटिव के 8 नए  मामले

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: लॉकडाउन का तीसरा चरण लगने तक ग्रीन ज़ोन में रहे कोडरमा में अब कोरोना के मामले बढ़ते ही चले जा रहे हैं। पिछले 48 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 8 नए मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही इस ज़िले मे कुल मरीजों की संख्या 14 हो गयी है। कोडरमा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पिछले 5 मई से लगातार बढ़ रही है और क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम के तहत बुधवार को 5 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज सामने आये। बुधवार देर शाम रिम्स रांची से आई 36 लोगों के सैंपल रिपोर्ट में 5 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें जयनगर के ककरचोली की रहने वाली मां और बेटी भी शामिल है। बेटी की उम्र मात्र 6 वर्ष है। ये दोनों पिछले दिनों सूरत से लौटकर आए हैं। जिन्हें परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
इसके अलावा अन्य जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें चंदवारा के गांव जोगी का रहने वाला एक युवक शामिल है, जो हाल ही में महाराष्ट्र से लौट कर आया है। इसे बालिका कस्तूरबा विद्यालय में रखा गया था। वहीं इसी प्रखंड के बेंदी पंचायत का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो हाल ही में मुंबई से लौटा है। उसे परियोजना बालिका उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसके अलावा मुंबई से ही आए एक अन्य पॉजिटिव मरीज डोमचांच महिला कॉलेज में क्वारेंटाइन में था, जो चंदवारा का है। जिले में एक दिन में पांच पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है।
इसके पहले मंगलवार को तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी जिनमें 2 सतगावां के रहने वाले हैं। इन सबों को होली फैमिली कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां इनका इलाज चलेगा। उक्त अस्पताल में पहले से 5 मरीज इलाजरत हैं जबकि एक युवक ठीक होकर अपने घर जा चुका है। इधर कोडरमा में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या से जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीसी ने जिले के अधिकारियों को दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों श्रमिकों की बारीकी से जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरकारी क्वारेंटाइन और होम क्वारेंटाइन में भी चौकसी रखने को कहा है। साथ ही स्वच्छता और सेनिटाइजेशन  के कार्यों को और तेज करने को कहा है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.