City Post Live
NEWS 24x7

पीएम का कार्यकाल उपलब्धियों के लिए याद किया जायेगा: नीलकंठ सिंह मुंडा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल सरकार द्वारा लिये गये ऐतिहासिक निर्णयोें और उपलब्धियों के लिए याद किया जायेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष में देश को कई महत्वपूर्ण तोहफे दिये। ये बातें खूंटी के भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहीं। विधायक मुंडा बुधवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित संकल्प कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति स्थापना, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक को खत्म करना सहित कई ऐसे निर्णय लिये, जो हमेशा याद रखे जायेंगे।

विधायक ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने देश में बने वस्तुओं को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के संकल्प प्रपत्र को जन-जन तक पहुंचाये। इसके पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने की। मौके पर जिला प्रभारी रूपेश जायसवाल, महामंत्री विनोद नाग, उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू, सुरेश जायसवाल, योगेंद्र नायक, कृष्णानंद तिवारी, लव चैधरी, भीम सिंह, संजय साहू,  मांगा पाहन आदि मोजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.