सड़कों पर नहीं भटकेंगे प्रवासी मजदूर, खिला-पिलाकर घर तक भेजेगा प्रशासन
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ जिले में किसी भी प्रवासी श्रमिकों पैदल यह साइकिल से भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकारी उसे इज्जत के साथ शेल्टर होम ले जाएंगे। वहां खिला पिला कर उनके घर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करेंगे। शनिवार को डीसी संदीप सिंह और एसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से यह निर्देश जारी किया है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी इंट्री पॉइंट पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं। वहां वैसे प्रवासी मजदूर जो साइकिल और पैदल अपने घर लौटने के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें रोका जाएगा।
Read Also
उनके लिए इंट्री पॉइंट पर ही गाड़ियों की व्यवस्था है। जो उन्हें नजदीकी शेल्टर होम में ले जाएगा। वहां उन्हें खाने-पीने के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसें भेजी जाएंगी। शेल्टर होम में मेडिकल जांच, स्क्रीनिंग, खानपान व रहने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। अगर प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्य के होंगे, तो उन्हें वहां तब तक रखा जाएगा, जब तक उनके जिले के लिए बसें उपलब्ध न करा दी जाए। लंबी दूरी तय कर आ रहे लोगों की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस, पीसीआर वैन, गश्ती दंडाधिकारी आदि द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकतम 1 घंटे के अंदर उन सभी को नजदीकी शेल्टर होम पहुंचाएंगे।
Comments are closed.