City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज 137 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत, मामले बढ़कर हुए 5536

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में रविवार को 137 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज राज्‍य में 2 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई। रांची में 27, हजारीबाग में 26, लाेहरदगा में 25, पूर्वी सिंहभूम में 14, धनबाद में दस, गुमला में छह, कोडरमा तथा साहिबगंज में पांच-पांच, देवघर तथा गिरडिीह में चार-चार, बोकारो तथा गढ़वा में तीन-तीन, दुमका में दो, रामगढ़, गोडडा तथा खूंटी में एक-एक नए मरीज म‍िले। हालांक‍ि रव‍िवार को 60 मरीज स्‍वस्थ भी हुए। इनमें रांची के 22, गोडडा के नौ, देवघर के सात, पूर्वी स‍िंहभूम तथा पाकुड़ के छह-छह, पलामू तथा प‌. सिंहभूम के तीन-तीन, रामगढ़ के दो, धनबाद तथा खूंटी के एक-एक मरीज शामिल हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में अबतक 5536 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की जा चुकी है। आज धनबाद और रांची के 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 55 पर पहुंच गया है। आज अभी तक 137 नए कोरोना संक्रमति की पहचान हुई है। वहीं 60 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

झारखंड कोरोना मीटर

  • आज नए मामले : 137
  • आज मौत : 02
  • आज स्‍वस्‍थ हुए : 60
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 289
  • सक्रिय मरीज : 2688
  • अब तक स्वस्थ : 2656
  • कोरोना के कुल मामले : 5536
  • अबतक मौत : 55
  • अबतक हुई जांच : 212552

लगभग सभी जिलों में मिले नए कोरोना केस, दो की मौत

झारखंड में कोराेना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो प्रत्येक दिन दो सौ से अधिक कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। इस माह तो दो बार आंकड़ा तीन सौ से पार चला गया है। इधर, एक दिन पूर्व राज्य में 289 नए मरीजों के मिलने के बाद रविवार को मिले नए मरीजों का आंकड़ा 137 पर पहुंच गया है। इधर, रविवार काे भी रांची में दो मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक मरीज धनबाद तथा एक रांची का रहने वाला था। रविवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। हालांकि चिकित्सकों एवं लैब तकनीशियन के संक्रमित होने से रिम्स की लैब में रविवार को जांच नहीं हुई। इसके बाद भी शाम तक ही नए मरीजों का आंकड़ा 137 तक पहुंच गया। लोहरदगा में 20 नए मरीजों के मिलने की सूचना है। वहीं, रांची, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में भी कई नए केस मिले हैं।

रिम्स में इलाजरत दो मरीजों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें से एक मरीज धनबाद का था। 68 वर्षीय वह मरीज गंभीर रूप से निमोनिया से ग्रसित था। वहीं, रांची के सुखदेवनगर निवासी एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई। पहले से ही ह्रदय की बीमारी से जूझ रहे इस मरीज को रविवार को सुबह में कार्डियक अरेस्ट होने से मौत हो गई। कोरोना की वर्तमान हालात की बात करें तो राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2688 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5499 पहुंच गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 2656 स्वस्थ भी हुए हैं।

रांची में सबसे अधिक सक्रिय मामले

राज्य में अब सबसे अधिक सक्रिय मामले रांची में हो गए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 444 हाे गई है। दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम है जहां भी सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 418 हो गई है। दोनों जिलों में रात तक संख्या और बढ़ने की संभावना है। बता दें कि पिछले कई दिनों से सबसे अधिक मामले रांची में मिल रहे हैं।

कोरोना संक्रमित धनबाद व सुखदेव नगर के मरीज ने तोड़ा दम

राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को फिर रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गई। एक रांची के सुखदेव नगर इलाके का रहने वाला था, वहीं दूसरा धनबाद का रहने वाला 68 वर्षीय मरीज था। रिम्स के चिकित्सको ने बताया कि धनबाद के 68 वर्षीय मरीज की मौत रविवार की सुबह 7 बजे निमोनिया से हुई है। मरीज की रिपोर्ट आने से पूर्व ही इसकी स्थिति गंभीर थी। मरीज लंबे समय से निमोनिया से पीड़ित था।

एक निमोनिया व दूसरा हृदय रोग से था पीड़ित

16 जुलाई को मरीज को रिम्स में भर्ती किया गया था। रिम्स लाने से पहले यह धनबाद के सदर अस्पताल में भी इलाजरत था। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। कोविड वार्ड के आईसीयू में वेंटिलेटर में इसका इलाज चल रहा था। अचानक स्थिति बिगड़ने से इसकी मौत हो गई। वहीं सुखदेव नगर के संक्रमित की मौत इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से हुई है। चिकित्सको ने बताया कि 18 जुलाई को मरीज को गंभीर स्तिथि में रिम्स लाया गया था। ऐसे में मरीज को कोविड आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन उसकी स्तिथि में सुधार नहीं हो पाया और रविवार की सुबह सवा 6 बजे दम तोड़ दिया।

झारखंड में रविवार को मिले 101 कोरोना संक्रमित, 2 मौत

  1. लोहरदगा : 20
  2. रांची :
  3. धनबाद :
  4. जमशेदपुर :

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.