City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोनो से चार की मौत, 2776 नए केस

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची : झारखंड में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन और सरायकेला से एक मरीज शामिल है। पूरे राज्य में कोरोना के सक्रिय 31747 मामले में सबसे अधिक 12470 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 105194 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 91129 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 888 नए केस रांची से मिले हैं। सोमवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 4114 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत सोमवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2776 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 888, बोकारो से 68, चतरा से 128, देवघर से 129, धनबाद से 54, दुमका से 38, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 621,गढ़वा से 59, गिरिडीह से चार, गोड्डा से 58, गुमला से 17, हजारीबाग से 82, जामताड़ा से 18, खूंटी से 44, कोडरमा से 75, लोहरदगा से 35, पाकुड़ से छह, पलामू से 33, रामगढ़ से 34, साहेबगंज से 79, सरायकेला से 26, सिमडेगा से 223 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 57 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 405309   गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18984081 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 31747 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 368359 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5203 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 90.88 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.28 प्रतिशत है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.