City Post Live
NEWS 24x7

पथरी का इलाज कराने आये वृद्ध रांची से कोरोना वायरस लेकर वापस घर लौटा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पथरी का इलाज कराने आये वृद्ध रांची से कोरोना वायरस लेकर वापस घर लौटा

सिटी पोस्ट लाइव, गढ़वा: गढ़वा में  60 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन भी इसकी पुष्टि की है। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है। प्रशासन ने पीड़ित और उसके परिजनों को कब्जे में लेकर सभी को चिकित्सक की निगरानी में भेज दिया है। डीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए पूरे मुहल्ले को सील कर दिया है। साथ ही अब लॉकडाउन में सख्ती बरतने की कवायद तेज कर दी गयी है।

बताया गया है कि कोरोना पॉजिटिव उक्त मरीज पिछले दिनों अपने भांजे का इलाज कराने रांची गया हुआ था जहां वह संक्रमित हुआ है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का एक रिश्तेदार पिछले कई महीनों से बीमार था और उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। लेकिन देश में करोना के आने के बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ गढ़वा आ गया था। इसके बाद उसके रिश्तेदार की तबीयत बिगड़ने के बाद वह उसे लेकर रांची गया था जहां वह संक्रमित हुआ है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व एक पूर्व डीडीसी को रांची के जिस अस्पताल में भर्ती किया गया था उसी वार्ड में गढ़वा का उक्त व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ था।

कोरोना पॉजिटिव पूर्व डीडीसी की इलाज के दौरान मौत के बाद रांची प्रशासन के द्वारा गढ़वा जिला प्रशासन को यह सूचित किया गया था कि गढ़वा के साईं मोहल्ला का एक व्यक्ति उसी वार्ड में भर्ती था जिस वार्ड में पूर्व वीडीसी कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है।
इसकी जानकारी मिलते ही चार दिन पूर्व जिला प्रशासन ने उक्त व्यक्ति एवं उसके परिवार एवं उसके सात परिजनों को सदर अस्पताल लेकर सेंपल लिया था। जिसमें आज एक जांच रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया है। पीड़ित को होम कोरेन्टीन में भेजा जाना प्रशासन की बड़ी चूक मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि रांची जिला प्रशासन की सूचना पर पीड़ित और उसके परिवारजनों को सदर अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट आने तक सभी को जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए कोरेन्टीन सेंटर में न रखकर सभी को होम कोरेन्टीन में भेज दिया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.