City Post Live
NEWS 24x7

बचाव के नये नियमों के साथ घरेलू यात्री विमान सेवा शुरू

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने तक स्थगित रहने के बाद महामारी से बचाव के नये नियमों के साथ घरेलू यात्री विमान सेवा आज दुबारा शुरू हो गयी। रांची से चार महानगरों दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए आज विमान सेवा शुरू हो रही है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर आज सुबह सात बज कर 35 मिनट पर बेंगलुरु से पहले यात्री विमान पहुंचने पर सभी यात्री सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले और टैक्सी कर अपने घरों के लिए रवाना हुए।

वहीं एयरपोर्ट पर आने वाले कई यात्रियों को रिसीव करने के लिए उनके परिजन भी पहुंचे थे। दूसरी तरफ दिल्ली से रांची आने वाली दो फ्लाईट्स को रद्द भी कर दिया गया है। रांची एयरपोर्ट पर अंतिम फ्लाईर्ट्स आज रात 8.20 मिनट पर पहुंचेगी। हवाई जहाज से झारखंड आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिनों तक कोरेंटिन में रहना होगा। इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि जो यात्री में पूर्व में कोरेंटिन रह चुके है, उन्हें इससे मुक्त किया जाए। विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि जो लोग होम कोरेंटिन में नहीं रहना चाहते है, वह सरकारी कोरेंटिन में रह सकते है। वैसे यात्री राशि देकर होटल में भी कोरेंटिन में रह सकते है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.