City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना के 753 नए मरीज मिले, एक की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची: झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या में दिन पर दिन वृद्धि हो रही है। कोरोना का खतरा राज्य में मंडराने लगा है। राज्य में शनिवार सुबह तक 753 नए केस मिले हैं। राज्य में सक्रिय मामला 2124 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 327, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 74, कोडरमा से 63, धनबाद से 61, बोकारो से 49, हजारीबाग से 46, खूंटी से 24, देवघर से 23, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 20, रामगढ़ से 17, लोहरदगा से 10, पलामू से नौ, गिरिडीह से पांच, जामताड़ा से पांच, गोड्डा से चार, गुमला से चार, लातेहार से तीन, साहिबगंज से तीन, सरायकेला से तीन, दुमका से दो और सिमडेगा से एक शामिल हैं। राज्य में कोरोना से रांची जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

दूसरी और राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के 327 नए केस मिले है। जबकि जिले से 52 मरीज डिस्चार्ज हुए है।

जिले में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 838 हो गयी है। जबकि जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है।कुल पॉजिटिव केस 87379 है, जबकि 84951 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं ।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.