City Post Live
NEWS 24x7

लेह से हवाई जहाज से वापस आयेंगे झारखंड के 60 प्रवासी श्रमिक

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लॉक डाउन की वजह से लेह में फंसे 60 श्रमिक शुक्रवार को हवाई मार्ग से झारखंड लौट रहें हैं। बटालिक, कारगिल जैसे दुर्गम क्षेत्रों से वे कल ही लेह लाये गए थे और अभी वे लेह से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुके हैं। देर शाम वे दिल्ली से राँची पहुँचेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही अण्डमान एवं अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फ़ंसे झारखंडियों को भी हम हवाई मार्ग से सकुशल घर लाएँगे।

गौरतलब है कि 28 मई से दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों का हवाई मार्ग से झारखंड आने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार को मुंबई से 174 प्रवासियों का पहला जत्था एयर एशिया से रांची पहूंचा। शुक्रवार को लेह से 60 प्रवासी रांची लौट रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के लिये यह यात्रा उनके लिये यादगार यात्रा बन गई । लॉक डाउन के कठिन समय में ही सही लेकिन कइयों के लिए यह पहली हवाई यात्रा है, जिसकी ख़ुशी शायद शब्दों से बयां नहीं की जा सकती।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.