City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, मामले बढ़कर हुए 2612

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में शुक्रवार को 8 बजे तक 27 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में सबसे अधिक 18 मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2612 पर पहुंच गया है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को रांची के रिम्‍स में कुल 637 कोरोना संदिग्‍धाें के सैंपल की जांच की गई। इनमें 610 निगेटिव मिले हैं। आज कुल 27 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। आज मिले कोरोना मरीजों में मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम में 6, रांची में 12, कोडरमा में 4, गढ़वा में 3 और पलामू में 2 संक्रमितों की पहचान हुई है।

झारखंड में शुक्रवार रात 8 बजे तक मिले 27 कोरोना पॉजिटिव 
  1. रांची : 12
  2. नामकुम, एमएच : 06
  3. कोडरमा : 04
  4. गढ़वा : 03
  5. पलामू : 02

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.