City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, अबतक मामले 2381

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में रविवार को 9 बजे तक 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 4 मामले गिरिडीह, 3 गढ़वा और 2 कोरोना मरीज हजारीबाग में मिले हैं। रांची के निजी अस्‍पताल में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मरीज साहिबगंज का रहने वाला है। आज इसकी मौत हो गई। राज्‍य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 13 मौतें हो चुकी हैं। इधर आज मिले कुल 10 मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2381 पर पहुंच गया है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में रविवार को कुल 692 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 683 निगेटिव मिले हैं। आज 9 कोरोना संक्रमित की पुष्टि यहां से हुई है। गढ़वा में 3, हजारीबाग में 2 और गिरिडीह में 4 नए मामले सामने आए हैं।

झारखंड में कोरोना से 13वीं मौत की पुष्टि
झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से 13वीं मौत की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिलेकेरहने वाले 62वर्षीय वृद्ध को किसी गंभीर बीमारी के कारण रांची के मेडिका अस्पताल में भर्त्ती कराया गया था, जहां कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत शनिवार कोही हो गयी थी। इस मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार को मिली। मृतक के कोरोना वायरस से मौत होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग के मानक के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को रविवार को अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को सौंप दिया गया। बताया गया है कि जिला प्रशासन सभी आवश्यक एहतियात बरतते हुए मृतक के कुछ परिजनों की उपस्थिति में अंत्येष्टि की तैयारी में जुट गया है।

झारखंड में रविवार को मिले 22 कोरोना पॉजिटिव

  1. गढ़वा : 03
  2. गिरिडीह : 04
  3. हजारीबाग : 02
  4. साहिबगंज : 01

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.