City Post Live
NEWS 24x7

22 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 748

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में बुधवार को एक बार फिर से 22 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज के 8 ताजा मामले सिमडेगा और 6 कोरोना मरीज पलामू से सामने आए हैं। ये सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। वहीं  राजधानी रांची से भी आज एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव युवक रांची के कोकर इलाके का रहने वाला  उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है। वह बीते 26 मई को मुंबई से रांची आया था और अपने घर पर होम क्वारंटाइन में था।

इधर, सिमडेगा जिले में भी आज आठ नये कोविड-19 संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले के कुरडेगा और बानो थाना क्षेत्र से मिले हैं। ये सभी प्रवासी श्रमिक है और विभिन्न राज्यों से लौटने के बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चैबीस हो गयी है। इधर, दुमका में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज बिना इलाज के ठीक हो गये हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि इन दोनां के सैंपल 19 मई को ही लिये गये थे। दोनों की रिपोर्ट आज आयी, जिसमें उन्हें संक्रमित पाया गया। आज रिपोर्ट आने के बाद ट्रूनेट से दोनों की जांच की गयी, जिसमें  दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इधर बोकारो के गोमिया में भी एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। इटकी लैब से 8 सिमडेगा के अलावा अभी और 5 की पुष्टि की गई है। इसमें 3 लातेहार, 1 पलामू और 1 गुमला के मामले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 748 पर पहुंच गई है। आज पलामू में कुल 6 मामले मिले। कोडरमा और रामगढ़ में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.