City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में मिले 209 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत, मामले बढ़कर हुए 7836

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 209 नए मामले सामने आ चुके हैं। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 126 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रांची के रिम्‍स में शनिवार को 1006 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 873 निगेटिव और 123 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों में रिम्‍स में 60, रांची में 27, पलामू में 26, रामगढ़ में 06 और गढ़वा में 04 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज लोहरदगा में भी 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि राज्‍य में कोरोना से आज 02 मौतें हुई हैं। आज के आंकड़ों के साथ राज्‍य में अबतक 7836 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 90 पर पहुंच गया है। आज अभी तक 209 नए संक्रम‍ित की पहचान हुई है। रांची में सबसे अध‍िक 126 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

झारखंड में शनिवार को मिले 209 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत

  1. रांची : 126
  2. पलामू : 26
  3. लोहरदगा : 14
  4. रामगढ़ : 06
  5. गढ़वा : 04

शनिवार को भी शाम तक मिले 205 नए संक्रमित, जमशेदपुर में दो की मौत

राज्य में शनिवार को भी दो-तीन जिलों को छोड़कर सभी जिलों में नए संक्रमित की पहचान हुई है। रांची में भी कई डॉक्टरों, सरकारी कर्मियों सहित 50 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की सूचना है। लोहरदगा में चार पुलिसकर्मी सहित 14 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरायकेला में भी एक दिन में सर्वाधिक 23 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें 19 पुलिसकर्मी हैं। स‍िमडेगा में नौ संक्रमित मिलने की सूचना है। वहीं, जमशेदपुर में शनिवार को भी दो महिला मरीजों की मौत हाे गई। जमशेदपुर में लगातार हो रही मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।

अब राज्य के आधे जिले में सौ से अधिक सक्रिय मामले, रांची में एक हजार से पार

  • नए मामले : 209
  • शनिवार को हुई मौत : 02
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 377
  • सक्रिय मरीज : 4,388
  • अब तक स्वस्थ : 3354
  • कोरोना के कुल मामले : 7836
  • अबतक मौत : 90
  • अबतक हुई जांच : 249656

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4,388 हुई, 3354 लोग स्वस्थ भी हुए

पूरे राज्य की बात करें तो सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4,388 हो गई है। अबतक यहां कोरोना के कुल 7,832 मामले आए हैं जिनमें 3,354 लाेग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने सूचना है। राज्य में अबतक 90 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें अधिसंख्य वृद्ध और अन्य गंभीर बीामरियों से पीड़ित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.