City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना संक्रमित 20 नये मरीजों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 350

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में शनिवार को रात आठ बजे तक 20 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 350 हो गयी है। शनिवार को रांची में कोरोना संक्रमित दो नये मरीज की पुष्टि हुई, जबकि 11 नये मरीज कोडरमा जिले में मिले, वहीं सिमडेगा में चार और जमशेदपुर में तीन नये कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हुई है।  प्राप्त जानकारी रांची में कुल 584 टेस्ट हुये थे, जिसमें 571 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, वहीं 17 सैंपल पॉजिटिव मिले। इन 17 कोरोना पॉजिटिवों में 11 कोडरमा के हैं, सिमडेगा से 4, रांची से 2 मिले हैं। रांची का कोरोना संक्रमित एक मरीज अनगड़ा का रहने वाला है, वहीं दूसरा मरीज रिम्स से मिला है। कोडरमा से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज सभी  प्रवासी मजदूर हैं।  इससे पहले जमशेदपुर स्थित लैब से तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।  आज जमशेदपुर से मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव प्रवासी हैं और सभी बाहर से आए थे। जांच करने के बाद सभी को एमजीएम भेज दिया गया था।  एक व्यक्ति हरियाणा और एक उड़ीसा से आया था। तीसरे की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। तीनों पॉजिटिव मरीज आने के बाद घर नहीं गया था, जो एक राहत की बात है।

वहीं झारखंड में शुक्रवार 22 मई को कुल 22 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी।  इनमें हजारीबाग के 8, गुमला के 7, चाईबासा के 3, रामगढ़ के 3 और जमशेदपुर से 1 शामिल थे। शुक्रवार को कोल्हान से मिले सभी 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं और सभी बाहर से झारखंड आये थे। जमशेदपुर और चाईबासा से 23 मई को कोल्हान में संक्रमितों की कुल संख्या 28 हो गयी है।जिसमें जमशेदपुर में 20, चाईबासा में 4 और सरायकेला में 4 मामले हैं।  इससे पहले गुरूवार को झारखंड में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।  जिसमें रांची के चान्हों व मांडर से 7, बोकारो से 5, कोडरमा से 2, सरायकेला से 2, जमशेदपुर और ओरमांझी से 1-1 मरीज शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.