City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में 14 नये कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में शनिवार अपराह्न चार बजे तक 14 नये कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई, इनमें से चार मरीज रांची और एक रामगढ़ तथा आठ संक्रमित सिमडेगा जिले में मिले है। राजधानी रांची में चार संक्रमित मरीजों में दिल्ली से लौटी एक छात्रा शामिल है। वह कांके क्षेत्र की रहने वाली है और 3 मई को दिल्ली से लौटने के बाद निजी अस्पताल में सैंपल जांच कराया, जबकि एक अन्य मरीज धुर्वा का है, वह रेलवे कर्मचारी है, वहीं रांची के आईटीआई क्षेत्र में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। बतरसर गया है कि आईआईटी हेहल बजरा टोली की रहने वाली  कोरोना पॉजिटिव मरीज 30 वर्षीय महिला मेडिका के स्टाफ नर्स थी। जबकि सड़क हादसे में घायल रामगढ़ जिले के गोला के रहने वाले 70वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित पाये गये है। इन सभी की जांच मेदांता में हुई है।

इधर, सिमडेगा जिले के सभी आठ पॉजिटिव मरीज प्रवासी बताए जा रहे हैं। इस तरह से अब तक सिमडेगा में कोरोना के कुल 72 मरीज हो गए हैं। जिले में प्रवासियों के आने के बाद से लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी सिमडेगा में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए थे। ये सभी प्रवासी हैं। बाहर से आने के बाद सभी को क्‍वारंटाइन में रखा गया था। इसके बाद इनके सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया था सिमडेगा जिले में शनिवार को फिर 8 व्यक्तियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। सभी पॉजिटिव मरीज पुरुष हैं। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी  कुंवर सिंह पाहन एवं सिविल सजर्न डॉ. पीके सिन्हा के द्वारा मरीजों को कोविड वार्ड में आइसोलेट करने की कार्रवाई जा रही है। विदित हो कि नए मरीजों में बानो प्रखण्ड से 05, जलडेगा से 02 एवं केरसई से 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 15 से 38 वर्ष के बीच है। ये सभी मरीज प्रवासी ही हैं, जिन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था।

इधर, जामताड़ा मे एक कोरोना पोजिटिव मरीज मिले हैं। पीड़ित युवक हरियाणा के फरीदाबाद के टेक्सटाइल मिल में काम करता था। हरियाणा प्रशासन ने इसका नमूना 28 मई को संग्रह किया था  । 4 मई को जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में क्वॉरेंटाइन  किया गया था। फरीदाबाद मे इसका सैंपल जांच के लिए भेजा था । इस दौरान यह वहां से भागकर जामताडा चला आया लेकिन जिला प्रशासन ने इसे नाला स्थित क्वॉरेंटाइन भवन में कोरेंटिन कर दिया। फरीदाबाद से जामताड़ा जिला प्रशासन को  टेलीफोन द्वारा उक्त व्यक्ति कोरोना पोजिटिव होने को इसकी सूचना दी गई। उपायुक्त गणेश कुमार ने बताया कि उक्त युवक को जामताड़ा के  कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.