City Post Live
NEWS 24x7

विश्व बैंक के अधिकारी ने लिया माँ छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

विश्व बैंक के अधिकारी ने लिया माँ छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के शिक्षा विशेषज्ञ अधिकारी फ्रांसिस्को मार्मोजेलो ने शनिवार को रजरप्पा स्थित माता छिन्न्मस्तिका की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। फ्रांसिस्को इन दिनों रामगढ़ के दौरे पर है। उन्होंने रजरप्पा की प्राकृतिक वादियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आने से मन को बेहद शान्ति मिलती है। चितरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने फ्रांसिस्को को रजरप्पा के सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराया एवं दोबारा आने का निमंत्रण भी दिया। इस संबंध में फ्रांसिस्को ने बताया कि रामगढ़ जिला आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और व्यवसायिक तौर पर काफी समृद्ध जिला है। झारखंड आने वाला हर सैलानी एक बार मां छिन्नमस्तिका के दरबार में जरूर आता है। उन्होंने भी यहां का नाम सुना था। इसलिए वे यहां आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि रामगढ़ और मां छिन्नमस्तिका के दरबार के बारे में वे अपने साथियों को भी जरूर बताएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.