जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने हेतु की गई बैठक, 3 फ़रवरी को गांधी मैदान में होगा आयोजन
सिटी पोस्ट लाइव : संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत नवयुवक सेवासंघ के कार्यालय में संघ के संस्थापक-सह-समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा की उपस्थित में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक संगठन प्रभारी राधेश्याम रजक के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में 3 फ़रवरी को राजधानी पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित जन-आकांक्षा रैली को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के क्रम में राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी पहली बार पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद जन-आकांक्षा रैली में बिहार आ रहे हैं, उनके स्वागत एवं रैली को सफल बनाने हेतु नवयुवक सेवासंघ अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। 300 से 400 गाड़ियों का काफिला लगभग 5000 समर्थकों को लेकर 02 फरवरी को तारापुर विधानसभा से पटना गांधी मैदान के लिए निकलेगा।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राजेश मिश्रा ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डायरी एवं कलेंडर भेंट की। कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस के सिकंदरा विधायक बंटी चौधरी वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने नवयुवक सेवासंघ के कार्यालय में आकर श्री मिश्रा से मुलाकात की तथा शुभकानाएं दी। समाजसेवी ने विधायक को डायरी एवं कलेंडर भेंट किया।
इस मौके पर कोर-कमिटी के सदस्य विजय मण्डल, अनिल झा, संगठन प्रभारी संग्रामपुर मिथिलेश झा, संगठन प्रभारी तारापुर निरंजन झा, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष निशिकांत मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह, रामपुर अध्यक्ष आशीष कुमार, दीदारगंज अध्यक्ष पिंटू शर्मा, बलिया अध्यक्ष उदय शर्मा, दुर्गापुर अध्यक्ष संतोष सिंह, कुशमार अध्यक्ष राकेश कुमार, झिकुली अध्यक्ष अमरनाथ मंडल, दूरमट्ठा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, ददरीजाला युवा अध्यक्ष सुजीत कुमार, बढ़ोनियाँ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, गुंजन कुमार, दिलीप मंडल, संगम सिंह, ओमप्रकाश चौटाला, सागर सिंह, नवीन मंडल, राजीव रंजन, संतोष सिंह, पप्पू मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
Comments are closed.