City Post Live
NEWS 24x7

अत्याचार होने पर महिलाएं तुरंत आवाज उठाएं, न की बाद में : रिंकू भगत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अत्याचार होने पर महिलाएं तुरंत आवाज उठाएं, न की बाद में : रिंकू भगत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते मिसेज एशिया 2017 व झारखंड बार काउंसिल की महिला विंग की अध्यक्ष रिंकू भगत के बोल बदल गये। झारखंड भाजपा के दो दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो और गिरिडीह से भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय #मीटू की जद में हैं। इससे पार्टी की किरकिरी भी हो रही है। इसी क्रम में भाजपा का दामन थामने के बाद मिसेज एशिया 2017 ने कहा कि अत्याचार होने पर महिलाओं को तुरंत आवाज उठानी चाहिए। न की बाद में। ज्यादा देर होने के बाद आवाज उठाने पर सही प्रमाण नहीं मिल पाते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं का साथ नहीं दिया जा सकता। समय पर सही प्रमाण मिलने पर ही भाजपा की तरफ से मैं आवाज उठाउंगी। अन्यथा उन भाइयों का साथ दूंगी जिन पर आरोप लगाये गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें वंशवाद नहीं है। इसी वजह से इसमें शामिल हुई। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के एक विधायक और एक सांसद पर यौन शोषण के प्रयास के आरोप लगे हैं। कुछ दिनों पहले कतरास थाने के सामने धनबाद भाजपा महिला प्रकोष्ठ की मंत्री कमला देवी ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण के प्रयास और अपराधियों को संरक्षण देने सहित अन्य आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके अलावा एक अन्य महिला ने गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय पर भी यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.