City Post Live
NEWS 24x7

हैदराबाद की घटना के खिलाफ रामगढ़ में सड़क पर उतरी महिलाएं

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का हस्ताक्षर अभियान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

हैदराबाद की घटना के खिलाफ रामगढ़ में सड़क पर उतरी महिलाएं
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: हैदराबाद की डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना के खिलाफ गुरुवार को रामगढ़ में महिलाएं सड़क पर उतरीं। सुभाष चौक पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, वीरांगना, सर्वधर्म समाज और कई राजनेताओं ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर कई समाजसेवी भी मौजूद थे। इस मौके पर डॉ प्रियंका रेड्डी की तस्वीर के आगे कैंडल जलाकर महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वीरांगना की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि भारत में हर घंटे एक महिला या लड़की बलात्कार की शिकार हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। न तो शासन का इसपर अंकुश है और न ही हमारे यहां ऐसा कानून है, जिससे बलात्कार की शिकार महिला को समय पर न्याय मिल सके। निर्भया कांड में भी कानून ने बलात्कारी को फांसी की सजा दी। लेकिन आज भी उस फैसले पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट से हमारी मांग है कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं कि बलात्कारियों को सरेआम फांसी दी जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय मेवाड़ ने कहा कि रामगढ़ में हजारों लोगों द्वारा हस्ताक्षर वाला पोस्टर प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी आजाद सिंह ने कहा कि सरकार बलात्कारियों को आम पब्लिक के हवाले कर दे। समाजसेवी सतीश गुप्ता ने कहा कि बलात्कारियों को सीधे फांसी की सजा ही होनी चाहिए।कार्यक्रम में डॉ मृत्युंजय कुमार, धनंजय कुमार पुटूस, अरुण जैन, मधु गुप्ता, सतीश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.