City Post Live
NEWS 24x7

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी, होगा प्लांटेशन

नगर विकास सचिव ने स्मार्ट सड़कों की प्रगति की समीक्षा की

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी, होगा प्लांटेशन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी रांची में बन रही स्मार्ट सड़कों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव ने विभिन्न निर्माण कंपनियों से अब तक की प्रगति जाना और आवश्यक निर्देश दिये। जल्द ही दूसरी बैठक अगले माह आयोजित की जाएगी। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी और संभव है कि टू लेन की जगह 3 लेन की सड़क, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बनाया जाए ,बाकी सड़क के किनारे भी फुटपाथ और अन्य यूटिलिटी सर्विसेज के डक्ट बनाए जाएंगें। राजधानी में बन रहे स्मार्ट रोड कि चौड़ीकरण के दौरान कम से कम पेड़ को काटे जाएं और बिना पेड़ काटे वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। इसके साथ ही सड़क को हरा भरा बनाए रखने के लिए जहां भी जगह मिले प्लांटेशन कराएं। स्मार्ट रोड में जगह-जगह पर बस स्टॉप भी बनाया जाए। यह 1 से 2 किलोमीटर के बीच में बनेगा। इसके अलावा निर्माण कंपनियों को निर्देश दिया गया कि अगली बैठक में वह सभी सड़कों का 3डी मॉडल लेकर आएं ताकि कोई संशोधन की जरूरत हो तो उस पर काम हो सके। बैठक में विभागीय सचिव के साथ ही संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ, जुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके साहू, विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार वासुदेवा और पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रासबिहारी सिंह के साथ साथ कई अधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.