भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की बेटियों का स्वागत
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भुनेश्वर में चल रहे ओलम्पिक क्वालिफाइंग हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओवर राउंड में यूएसए को 6-5 गोलों के अंतर पराजित कर लगातार दूसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वलीफाई किया है। भारतीय टीम में झारखण्ड की दो महिला खिलाड़ी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे थी। रविवार को दोनों खिलाड़ियों के साथ भोलानाथ सिंह रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष और हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह भी वहां उपस्थित होकर टीम को प्रोत्साहित करने के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। भोलनाथ सिंह के नेतृत्व में निक्की प्रधान इससे पूर्व ओलम्पिक में भाग लेकर झारखण्ड की प्रथम महिला ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी बन चुकी हैं। 2020 ओलम्पिक में निक्की के साथ झारखण्ड की एक और सलीमा टेटे के खेलने प्रबल संभावना है। स्वागत समारोह में हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा आदि मौजूद थे।
Comments are closed.