City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी रांची में सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंड

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

राजधानी रांची में सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंड

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची में सर्द हवाओं ने ठंड बढा दी है। दिन में खिली धूप भी लोगों को बहुत ज्यादा राहत नहीं दे रही है। सर्द हवाओं ने सुबह और शाम लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बीच-बीच में सूर्य का बादलों के साथ लुका-छिपी भी जारी है। बुधवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम होते हुए सडकों पर सन्नाटा पसरने लगा है। अभी से ही लोग शाम को अपने-अपने काम जल्दी निपटा कर घर लौटने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो दिनभर रोजी रोटी के लिए इधर-उधर भटकते हैं मगर रात फुटपाथों पर बिताने के लिए मजबूर हैं। रांची में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड से ठिठुरते लोगों को देखा जा सकता है। शाम ढलते ही तापमान भी गिरने लगता है और ठंड अपना असर दिखाने लगती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.