City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के हर जिले में विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा : विहिप

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के हर जिले में विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा : विहिप
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र (बिहार, झारखंड) राज्य संगठक केशव राजू ने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण निषेध कानून 2017 से पारित है। इसके बावजूद हिन्दू भाई-बहनों को धोखे से फंसाकर धर्मांतरण का खेल बेरोकटोक जारी है। इसके साथ ही लव जिहाद, लैंड जिहाद और जनसंख्या जिहाद, गौ हत्या और विहिप कार्यकर्ताओं को झारखंड के हर जिले में फंसाने का काम तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार अगर इस पर कार्रवाई नहीं करती तो विहिप चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के जुगसलाई में आये दिन हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले महीने 30 अगस्त को एक मुस्लिम युवक ने धर्मपरिवर्तन और शादी की नीयत से एक हिन्दू युवती का अपहरण कर लिया। इसके विरोध में जब हिन्दू समाज के लोग थाने पहुंचे तो घटना पर संज्ञान लेने के बदले उल्टा झूठा आरोप लगाकर जमशेदपुर महानगर विहिप के मंत्री जनार्दन पांडेय व कार्यकर्ताओं पर केस कर दिया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से झारखंड गौवंश हत्या निषेध अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में गौवंश की हत्या कर गौमांस की बिक्री हो रही है। साथ ही हत्या के लिए गौवंश की झारखंड तथा बंगाल में तस्करी की जा रही है। यदि कहीं हिन्दू समाज के लोग पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हैं तो उल्टे उन्हीं को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है। नतीजा है कि प्रशासन के संरक्षण में गौहत्यारे निर्भीक होकर तस्करी और गौ हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी की घटना सामान्यतः प्रत्येक दिन डुमरिया प्रखंड के मेन रोड से होते हुए ओडिशा के सरसकोना में तस्करी होती है। साथ ही धालभूमगढ़ प्रखंड बेहरा गांव से चाकुलिया हो कर बंगाल के लिए तस्करी होती है। जमशेदपुर के सोनारी थाने में बिना जांच किये निर्दोष सूचक और गवाहों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। केशव राजू ने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के चलते झारखंड में जनसंख्या में असंतुलन की समस्या आ गया गई है। घुसपैठियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं वोटर कार्ड भी धड़ल्ले से बन रहे हैं, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस पर सरकार ध्यान  नहीं दे रही है। घुसपैठ पर झारखंड सरकार जल्द से जल्द रोक लगाए। उन्होंने कहा कि अबतक झारखंड सरकार द्वारा धार्मिक न्यास बोर्ड और गौ रक्षा आयोग का गठन नहीं करना, हिन्दू समाज के लिए चिंता का विषय है। इसके साथ ही निशक्तता आयोग के माध्यम से धर्मांतरण का कारोबार चल रहा है। इस पर झारखंड सरकार जल्द कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समय-समय पर समस्त माध्यमों से झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस प्रशासन को गौहत्या, धर्मांतरण, लव जिहाद, रोहंगिया मुसलमानों की घुसपैठ और हिंदुओं के पर्व-त्योहारों में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में समस्या जैसे विषयों को संज्ञान में देती रही है। इसके बावजूद घटना चरम सीमा पर है ।
हिन्दू भवन बनाने की मांग
केशव राजू ने मांग की है कि देवघर, रांची, इटखोरी, रजरप्पा आदि धर्म स्थलों पर भगवान के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तगणों के लिए धार्मिक भवन या हिंदू भवन निर्माण करना चाहिए। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना की तरह झारखंड में भी अर्चक, पुजारी, पाहन पुजारियों को मानदेय अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की अगली पीढ़ी के लिए हिंदू धर्म का बोध और वीर पुरुषों का इतिहास पाठ्य ग्रंथों में अवश्य जोड़ना चाहिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.