City Post Live
NEWS 24x7

कृषि उड़ान योजना के तहत रांची के किसानों की सब्जियां देशभर में जाएगी: सेठ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन   हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण एवं यहां के यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ किसानों को महानगरों में बड़ी मात्रा में सब्जी भेजने के लिए कार्गो सेवा में सुविधा देने हेतु अपनी बात रखी इस  बैठक में अनिल कुमार पाठक मेम्बर प्लानिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया उपस्थित थे। सांसद सेठ ने बताया झारखंड में मटर, टमाटर, फूल गोभी, शिमला मिर्च ,कटहल, पपीता, जैसे सब्जियों का बड़ा उत्पादक राज्य है। पिछले साल कार्गो के माध्यम से प्रतिदिन 30 टन से अधिक सब्जियां बेंगलुरु हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, जैसे महानगरों में जाती रही इसके लिए औसतन  15 प्रति ाह  किसान को इसका किराया भुगतान करना पड़ा। यदि किसानो को किराए में छूट दी जाए  10 प्रति केजी की दर से किराया लिया जाए तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

इसके अलावा ट्रकों के माध्यम से भी यहां की सब्जियां आसपास के राज्यों में जाते हैं किसानों को कार्गो की सुविधा मिले और इसका प्रचार प्रसार किया जाए तो आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को और बल मिलेगा। सब्जी के क्षेत्र में झारखंड के किसान आत्मनिर्भर होंगे और यहां की सब्जियां देश-विदेश जा सकेंगे। झारखंड में सहजन की खेती बड़े पैमाने पर होती है और यहां की सहजन अमेरिका तक जाती है साथ ही सहजन के पत्ते एवं फूल तक का निर्यात किया जाता है। इसलिए किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए  कार्गो की  सुविधा मुहैया कराई जाए। मंत्री ने बताया किसान योजना के तहत अब रांची के किसानों की सब्जियां देशभर में जाएगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.