सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: गोला प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रबी फसल के बुआई पूर्व खेत की तैयारी, मिट्टी जांच, फसलों में लगने वाले रोग एवं इसके रोकथाम के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
Read Also
इसके साथ ही किसानों को जिला कृषि, आत्मा, पशुपालन, जिला सहकारिता एवं मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सजल चक्रवर्ती, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम जनसेवक, किसान मित्र सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments are closed.