उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दिखी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
रांची: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के शनिवार को रांची दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उप राष्ट्रपति रांची में लगभग तीन घंटे तक रुके और इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पूरे रांची को सात जोन में बांटा गया था। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सात आईपीएस, 25 डीएसपी और 2000 हजार जवानों की तैनाती की गयी थी। रांची पुलिस और एसपीजी की टीमें लगातार सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रही थी। कार्यक्रम स्थल में बिना जांच के किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। उपराष्ट्रपति के काफिले के गुजरने वाली सड़क में करीब आधा घंटा पहले वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। काफिला गुजरने के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया।
Comments are closed.