City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड विधानसभा में बिना चर्चा के तीन विधेयक पारित

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड विधानसभा में बिना चर्चा के तीन विधेयक पारित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को तीन विधेयक बिना चर्चा के पारित कर दिये गये। इनमें झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं पिछड़े वर्गों के लिए) (संशोधन) विधेयक 2019, कारखाना (झारखंड संशोधन) विधेयक 2019 और झारखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2019 शामिल हैं। भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होने पर प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि मुद्दे से भटकाने के लिए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सदन में बेवजह निराधार वक्तव्य दिया है। इसपर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि वह मामला अब खत्म हो चुका है लेकिन झामुमो सदस्य इससे संतुष्ट नहीं हुए और वे सदन से बाहर चले गये। झामुमो सदस्यों की अनुपस्थिति में सदन ने उपरोक्त तीनों विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार को दिन के 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.